पुलवामा में बम धमाके में चार पुलिसकर्मी घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्राल शहर में एक पुल के नीचे आतंकवादियों ने एक बम विस्फोट किया। जब यह विस्फोट हुआ उस वक्त पुलिस की गाड़ी पुल को पार कर रही थी।
उन्होंने कहा, "इस विस्फोट में एक पुलिस उपायुक्त सहित, एक थाना प्रभारी तथा दो कांस्टेबलों सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।"
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक चारों को हल्की चोटें आई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications