पंजाब, हरियाणा में कोहरे का कहर
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहा, इससे दृश्यता गिरकर 100 मीटर से भी कम रह गई। इस कोहरे का कारण पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत के मैदानों में मौजूद नमी है।"
कम दृश्यता के कारण कई रेलगाड़ियों में विलंब हुआ और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सैकड़ों यात्री फंसे रहे। कोहरे के कारण सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ।
मंगलवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब में अमृतसर सबसे सर्द स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार को शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है।
पटियाला और लुधियाना का न्यूनतम तापमान 5.5 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9, 6.4 और सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications