बसु के पार्थिव शरीर को तोप गाड़ी पर ले जाया जाएगा
कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दिवंगत नेता ज्योति बसु के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई के लिए मंगलवार को तोप गाड़ी (तोप ढोने वाली गाड़ी) पर ले जाया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "बसु की अंतिम विदाई यात्रा के दौरान सेना की तोप गाड़ी मुहैया कराई जाएगी, जिस पर उन्हें ले जाया जाएगा। इसी तोप गाड़ी पर उन्हें पीस हेवेन से एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल को सौंपने संबंधी कार्रवाई भी भारतीय सेना के जिम्मे होगी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications