रेलवे के राजस्व में 1 से 10 जनवरीके दौरान 9.09 प्रतिशत की वृद्घि
1 जनवरी, से 10 जनवरी, 2009 के दौरान माल भाड़े में 1470़ 62 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 1582़ 23 करोड़ रुपए की आमदनी हुई। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में आय में 7़59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी से 10 जनवरी, 2010 की अवधि के दौरान अर्जित कुल यात्री राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 553़17 करोड़ रुपए की तुलना में 599़ 59 करोड़ रुपए था जिसमें 8़ 39 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज हुई। अन्य कोचों से अर्जित राशि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 52़ 09 करोड़ रुपए की तुलना में 63़ 36 करोड़ रुपए रही जिससे 21़ 64 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज हुई।
1 जनवरी से 10 जनवरी, 2010 के दौरान कुल यात्रियों की संख्या पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 193़ 62 मिलियन की तुलना में 208़ 78 मिलियन थी जिसमें 7़ 83 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज हुई। उप-नगरीय और गैर-उपनगरीय क्षेत्रों से 1 जनवरी से 10 जनवरी, 2010 के दौरान कुल यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि में 110़ 91 मिलियन और 82़ 71 मिलियन की तुलना में 119़ 64 और 89़14 मिलियन की रही जिससे क्रमश: 7़ 87 प्रतिशत और 7़ 77 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications