गूगल के नए तरीके से भूकंप में बचे लोगों की मिलेगी जानकारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नए उपाय में मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए उपयोग होने वाले सभी पुराने तरीकों को शामिल किया गया है।
कंपनी के विवरण में कहा गया है कि लापता लोगों को पता लगाने वाला 'गूगल फाइंडर' अंग्रेजी, फ्रेंच और क्रियोल में उपलब्ध है। गूगल के इंजीनियरों ने अमेरिकी विदेश विभाग के परामर्श से इसे 36 घंटे के भीतर तैयार किया।
हैती में अमेरिकी सेना के राहत प्रयासों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पी.के.कीन के अनुसार भूकंप में 150,000 से 200,000 लोगों के मारे जाने की खबर है।
भूकंप के तुरंत बाद गूगल ने अपने गूगल अर्थ एप्लीकेशन को नई तस्वीरों से अद्यतन बनाया जिससे संगठनों को नुकसान का अंदाजा लगाने में सहायता मिल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications