बिहार में शीतलहर जारी, पारा 5 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 8़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.6 तथा भागलपुर का 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ध्रुवीय क्षेत्र से चलने वाली तेज सर्द हवाओं के कारण बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने मंगलवार को बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर होने के कारण लोग हर समय सर्दी का अहसास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications