पाक सैनिकों ने भारतीय चौकी पर गोलीबारी की
सेना के 16वीं कोर के एक ब्रिगेडियर जनरल ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमापार स्थित कद्दू चौकी से भारत के क्रांति चौकी पर गोलीबारी की थी। उन्होंने कहा कि सीमापार से बिना किसी वजह से गोलीबारी की गई थी।
ब्रिगेडियर ने कहा कि पड़ोसी देश ने नवंबर 2003 के युद्धविराम संधि का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी के जवाब में भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।
ब्रिगेडियर ने कहा कि पाकिस्तानी पक्ष के साथ यह मामला गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना ठीक नहीं है कि घुसपैठ के लिए गोलीबारी की गई थी।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राज्य में सीमापार से गोलीबारी की घटनाओं में तेजी आई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घुसपैठ की कोई कोशिशों को नाकाम किया है।
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक जे.बी.सांगवान ने कहा कि सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications