बसु की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब (लीड-1)
बसु के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात, पश्चिम बंगाल , केरल और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों सहित माकपा पोलित ब्यूरों के सदस्य मौजूद थे।
अपने इस प्रिय नेता को अंतिम विदाई देते समय वाम समर्थकों की आंखें नम थीं। समर्थक उनकी अंतिम यात्रा में 'ज्योति बसु अमर रहे' के नारे लगा रहे थे।
बसु की अंतिम यात्रा सुबह 7.30 बजे से आरंभ हुई। उनका पार्थिव शरीर लाल ध्वज में लिपटा हुआ था। उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अलीमुद्दीन स्ट्रीट पर स्थित राज्य मुख्यालय लाया गया।
वर्ष 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु का रविवार को निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications