एलपीजी संयंत्र के पास बम मिला, हड़कंप

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सही समय पर बम का पता चल जाने से हाल ही में जयपुर तेल डिपो में आग लगने जैसा कोई बड़ा हादसा यहां पर होने से टल गया है।
पुलिस व जिले के अधिकारियों ने सोमवार की शाम इलाके को घेर लिया था और जालंधर से आए पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) के एक बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया।
संदिग्ध बम सोमवार शाम भिवानीगढ़-नाभा राजमार्ग पर इंडियल ऑइल के एलपीजी संयंत्र के बेहद निकट पानीपत से संयंत्र तक आने वाली एक गैस पाइपलाइन में एक कनेस्तर में रखा गया था। नाभा चण्डीगढ़ से 110 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications