दिवालिया होने की अर्जी देगी जापान एयरलाइंस
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकार समर्थित इंटरप्राइज टर्नएराउंड इनिशिएटिव कारपोरेशन (ईटीआईसी) ने एयरलाइंस के पुनर्गठन का खाका तैयार किया है। एयरलाइंस ने ईटीआईसी के सहयोग के लिए अक्टूबर में आवेदन किया था।
खबरों के अनुसार पूर्व सरकारी कंपनी जेएएल की योजना मार्च 2013 के अंत तक अपने एक-तिहाई (करीब 15,700) कर्मचारियों की छंटनी करने और मार्च 2011 तक 100 में से 57 सहायक कंपनियों को बेचने या बंद करने की है।
जेएएल के शेयर मूल्यों में 100 प्रतिशत की गिरावट के बाद टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की सूची से उसे हटा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications