राहुल की एक अदा ऐसी भी !
राहुल मंगलवार को गोवा विश्वविद्यालय पहुंचने वाले थे। उनके पहुंचने के ठीक पहले गोवा विश्वविद्यालय (जीयू) की मास्टर डिग्री की एक छात्र जीयू के बस स्टॉप पर खड़ी थी।
संभवत: वह राहुल की एक झलक पाने और अपने मोबाइल फोन में उनकी एक तस्वीर कैद करने के इरादे से वहां खड़ी थी। लेकिन आगे जो कुछ हुआ उसकी तो उसने कल्पना भी नहीं की थी।
राहुल का काफिला विश्वविद्यालय कैम्पस से बाहर निकल रहा था कि राहुल की नजर उस लड़की पर गई। उन्होंने गाड़ी रोकी। नीचे उतरे और लड़की के पास पहुंच गए। उसके हाथ से मोबाइल लिया और अपने सुरक्षाकर्मी से कहा कि वह दोनों की एक तस्वीर खींचें।
इसके बाद राहुल वहां से निकल गए और लोग उस लड़की के पीछे। मीडिया वालों ने उससे उसका नाम पूछा पर उसने बताने से इंकार कर दिया। इतने में उसकी बस आ गई और वह बस में जा बैठी। बस में बैठने से पहले उसने कहा कि उसका नाम फ्रिडा पिंटो है। ज्ञात हो कि फ्रिडा पिंटो आस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की अभिनेत्री है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications