ईयू, ईराक ने ऊर्जा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यूरोपीय आयोग ने कहा कि समझौते से इराक और ईयू के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ाने के लिए राजनीतिक ढांचा उपलब्ध हुआ है।
इराक के तेल मंत्री हुसैन अल-शारीस्तानी के साथ बगदाद में आपसी सहमति के मसौदे (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने वाले ईयू के ऊर्जा आयुक्त एंद्रिस पेबल्ग्स ने कहा कि इराक ईयू की ऊर्जा सुरक्षा से महत्वपूर्ण रूप से जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि ईयू इराक में विद्युत नेटवर्क के विकास और अक्षय ऊर्जा स्रोतों के दोहन में मदद कर सकता है।
समझौते के दस्तावेज में अक्षय ऊर्जा के विकास, ऊर्जा के प्रभावी उपयोग और इराक की ऊर्जा नीति में सहयोग का खाका पेश किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications