राहलु ने युवाओं से राजनीति में आने को कहा

पणजी, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा है कि गोवा की राजनीति को बदलने में वह बहुत कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि छात्र खुद राजनीति में आगे आए और इसे सुधारें।

गोवा में राजनीति के गिरते मानदंड से संबंधित एक सवाल के जवाब में राहुल ने यह बात कही। वह मंगलवार को गोवा दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने गोवा विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों से बातचीत की।

राहुल ने उस सवाल के जवाब में कहा, "मैं गोवा की राजनीति को बदल नहीं सकता। यदि आप लोग राजनीति में आएं, तो आप इसे जरूर सुधार सकते हैं। हम चाहते हैं कि युवा हमारे संगठन से जुड़ें। इसी तरह हम सब कुछ सुधार सकते हैं।"

राजनीति के अपराधीकरण के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, "मैं युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का कामकाज देखता हूं। हमारे संगठन में कोई भी आपको इस पृष्ठभूमि का नहीं मिलेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+