मलेशियाई प्रधानमंत्री भारत पहुंचे, 13 समझौतों पर कर सकते हैं हस्ताक्षर (लीड-1)
रजाक एक विशेष विमान से निर्धारित समय से लगभग दो घंटे के बाद पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ मंत्रियों, सांसदों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख व्यापारियों का एक भारी भरकम प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचा।
रजाक के दौरे से पूर्व विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "मलेशियाई प्रधानमंत्री का भारत दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने व मजबूती प्रदान करने में योगदान देगा।"
रजाक, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बुधवार को मुलाकात करेंगे। उसके बाद वे समझौतों पर हस्ताक्षर के गवाह बनेंगे।
रजाक ने सोमवार को कुआलालंपुर में संवाददाताओं को बताया था कि उनका दौरा ठोस होगा न कि नाम मात्र का। जब उनसे यह पूछा गया कि दौरे के दौरान कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, तो उन्होंने कहा, "अभी तो यह संख्या 13 की है लेकिन इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है।"
रजाक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे। वह बाद में तमिलनाडु का भी दौरा करेंगे। मलेशिया में तमिल मूल के भारतीय लोगों की काफी संख्या है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications