छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती ने आईएएनएस से कहा, "जिला पुलिस बल और विशेष पुलिस बल की नक्सलियों से घने जंगलों में काफी देर तक मुठभेड़ हुई जिसमें कई नक्सली मारे गए। हालांकि पुलिस शवों को बरामद नहीं कर पाई क्योंकि नक्सली अपने साथियों के शवों को लेकर घने जंगलों में चले गए।"
उन्होंने कहा कि अनुमान के अनुसार 12 नक्सली मारे गए हैं। इस दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में विशेष पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से कुछ विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।
बस्तर क्षेत्र में वर्ष 2004 से जारी नक्सली हिंसा में अब तक 1500 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications