पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 6 मरे
इस्लामाबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में मंगलवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में छह संदिग्ध आतंकवादियों की मौत हो गई।
उत्तरी वजीरिस्तान के दीगन इलाके में एक घर पर ड्रोन ने दो मिसाइल हमले किए। इस हमले में छह आतंकवादियों की मौत हो गई चार अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तान के कबायली इलाके में इस महीने में यह आठवां अमेरिकी हवाई हमला था। अमेरिका का मानना है कि यह इलाका तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों का गढ़ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications