बिहार में अलकायदा का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार (लीड-1)
पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक एऩ एच़ खान ने मंगलवार को बताया कि सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आतंकी गुलाम रसूल ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह अलकायदा के लिए वर्ष 2004 और 2005 में काम कर चुका है। वह मूलत: अफगानिस्तान का रहने वाला है तथा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधियों में शामिल हो चुका है।
उन्होंने बताया कि वह डेढ़ महीने तक नेपाल में रहने के बाद बिहार होकर बांग्लादेश जाने की तैयारी में था। खान के मुताबिक वह हैदराबाद में एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।
इसके पूर्व राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने मंगलवार को बताया कि गुलाम रसूल उर्फ मिर्जा खान को मंगलवार को पूर्णिया से उस समय गिरतार किया गया जब वह नेपाल होकर बांग्लादेश जाने की तैयारी कर रहा था।
उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल हैदराबाद का रहने वाला है। दत्त के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने बिहार में तीन आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते आने की सूचना पुलिस को मिली थी तब राज्य में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications