भारत-चीन साझेदार हैं, विरोधी नहीं : वेन जियाबाओ
बीजिंग, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा से मंगलवार को मुलाकात के दौरान कहा है कि भारत-चीन आपस में साझेदार हैं, वे एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। शर्मा इन दिनों चीन के दौरे पर हैं।
वेन ने कहा, "यदि केवल चीन और भारत समान विकास और समृद्धि हासिल कर लेते हैं तो निश्चित रूप से यह शताब्दी एशिया की होगी।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि जियाबाओ ने कहा है कि भारत और चीन एशिया में बड़े विकासशील देश हैं। दोनों देशों की कुल आबादी दुनिया की कुल आबादी का 40 प्रतिशत बैठती है।
उन्होंने कहा, "हम व्यापक आम हितों को आपस में साझा करते हैं।"
जियाबाओ ने कहा कि उनका देश अच्छे पड़ोसी रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए, प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों में सहयोग बढ़ाने और व्यापार, निवेश व अन्य क्षेत्रों में आपसी सम्मान, बराबरी और आपसी लाभ के सिद्धांतों पर अमल करते हुए सहयोग बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिल कर काम करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications