श्रीलंका में चुनावी हिंसा में मरने वालों की संख्या 4 हुई
पुलिस के अनुसार सत्तारूढ़ युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए) के समर्थक की हत्या देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कुरुनेगला में हुई।
इसी जिले में 24 घंटे पहले मुख्य विपक्षी पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के एक कार्यकर्ता की भी हत्या हुई थी। विपक्षी पार्टी के लोगों ने इस हत्या के लिए राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया था। इन हत्याओं के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पिछले सप्ताह भी यूएनपी की एक महिला समर्थक और राजपक्षे समर्थक एक युवक की हत्या हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications