पाक में सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

इस्लामाबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में आर्थिक मामलों पर निगरानी रखने वाली एक संस्था ने कार्यकुशलता और समृद्धि के लिए सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता बढ़ाने का आग्रह किया है।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने पाकिस्तान इकॉनॉमी वाच (पीईडब्ल्यू) के प्रवक्ता मिर्जा रियाज के हवाले से कहा है कि जिस प्रक्रिया के तहत कोई सरकारी विभाग किसी निजी कंपनी को अपने अधीन चला सकता है, वह प्रक्रिया अस्पष्ट है।

उन्होंने कहा है कि विभिन्न सरकारी संगठनों ने निजी कंपनियां खड़ी कर ली हैं, जिनके जरिए नियुक्ति, बर्खास्तगी, खरीदारी और मलाईदार ठेके प्रदान करने में सभी नियमों व कानूनों की अनदेखी की जा रही है।

रियाज ने कहा कि ये कंपनियां सरकारी धन पर खड़ी की गई हैं, लेकिन अभी तक ये सरकारी प्रतिष्ठान नहीं हैं। ये संपत्तियां, जिम्मेदारियां, खर्चे, ठेके, सूचियां और अन्य मामले वार्षिक समीक्षा के अधिकार क्षेत्र से बाहर बने हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+