ओबामा ने मार्टिन लूथर किंग दिवस पर बेघरों को भोजन कराया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा, उनकी मिशेल, उनकी मां मैरिन रॉबिंसन और बेटियों साशा और मालिया ने सोमवार को करीब 150 मेहमानों को वाशिंगटन के एक भोजनालय में भोजन परोसा।
ओबामा ने स्वयंसेवकों के साथ फोटो खिंचवाया और अतिथियों से हाथ मिलाया। इसके बाद ओबामा के परिवार के सदस्यों ने मेहमानों को चिकन और काफी परोसा।
खबरों में कहा गया कि राष्ट्रपति को भोजन परोसते देख एक महिला की आंखों में आंसू आ गए।
मानव अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग के जन्मदिन पर अमेरिका में अवकाश रहता है। किंग की हत्या वर्ष 1968 में हुई।
ओबामा ने सिविल अधिकार आंदोलन की विरासत पर चर्चा के एक वरिष्ठ अश्वेत नागरिकों और उनके पोतों के एक समूह से मुलाकात और केनेडी सेंटर में किंग के सम्मान में आयोजित कंसर्ट में उपस्थित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications