शिमला में 19 किलोग्राम चरस बरामद
शिमला, 19 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को पुलिस ने 19 किलोग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस उपाधीक्षक ब्रजेश सूद ने पत्रकारों से कहा, "शिमला के नजदीक ढल्ली में मंगलवार को एक बोलेरो जीप को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर 19.3 किलोग्राम चरस बरामद की गई।"
उन्होंने बताया कि जीप से यात्रा कर रहे पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications