हैती में संयुक्त राष्ट्र के 46 कर्मचारियों की मौत
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कुल 46 कर्मचारियों की मौत हुई और 500 से अधिक लापता हैं।
यूएन ने स्पष्ट किया कि लापता लोगों में स्थानीय कर्मचारी भी शामिल हैं, जो जीवित तो हैं लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं है।
हैती में 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। पिछले 200 वर्षो में हैती में आया यह सबसे तेज भूकंप था। भूकंप से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के क्रिस्टोफर होटल स्थित संयुक्त राष्ट्र का कार्यालय ध्वस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications