स्वाइन फ्लू के मामले में डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच हो : भारत
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की ओर से मंगलवार को इस बात की जांच कराने की मांग की गई है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वाइन फ्लू के वायरस के बारे में आखिर खतरे की घंटी क्यों बजाई। तमाम लोगों का मानना है कि इससे दवा कंपनियों को लाभ हुआ है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "हम इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हैं। डब्ल्यूएचओ कोई भगवान नहीं है।"
त्रिवेदी ने कहा, "जांच से हमें पता चलेगा कि डब्ल्यूएचओ ने आखिर खतरे की घंटी क्यों बजाई। यहां तक कि पश्चिमी देशों का मीडिया भी इस मामले में डब्ल्यूएचओ से सवाल कर रहा है। हम निश्चित रूप से जांच की मांग कर रहे हैं।"
ज्ञात हो कि देश में अभी तक स्वाइन फ्लू के कारण 1,100 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक इस बीमारी से 28,000 लोग संक्रमित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications