पाक सैनिकों ने भारतीय चौकी पर में एक घंटे गोलीबारी तक की (लीड-1)
सेना की 16वीं कोर के एक ब्रिगेडियर जनरल ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमापार स्थित कद्दू चौकी से भारत की क्रांति चौकी पर गोलीबारी की थी। उन्होंने कहा कि सीमापार से बिना किसी वजह के गोलीबारी की गई थी।
ब्रिगेडियर ने कहा कि पड़ोसी देश ने नवंबर 2003 की युद्धविराम संधि का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी पर भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।
ब्रिगेडियर ने कहा कि पाकिस्तानी पक्ष के साथ यह मामला गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना ठीक नहीं है कि घुसपैठ के लिए गोलीबारी की गई थी।
उधर, पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने भारतीय सेना पर आरोप लगाया कि पहले उसने रात करीब 1.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास से पाकिस्तान के कीलर सेक्टर में गोलीबारी की। जिसमें एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राज्य में सीमापार से गोलीबारी की घटनाओं में तेजी आई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम किया है।
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक जे.बी.सांगवान ने कहा कि सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications