लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी देशों को निर्यात बढ़ा
इसी प्रकार भारत का अफ्रीकी क्षेत्र को निर्यात 2004-05 में 5.6 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2008-09 में लगभग 160 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 14़ 57 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी क्षेत्र को निर्यात बढ़ाने की ²ष्टि से वर्तमान भारत-चिली अधिमान्य व्यापार समझौता (पीटीए) और भारत-मकरे-सुर (ब्राजील, अर्जेंटीना, पराग्वे और उरुग्वे व्यापार गुट) व्यापार समझौते को बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।
इसके अलावा भारत ने बोत्सवाना, लेसोथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और स्विट्जरलैंड सहित दक्षिण अफ्रीका सीमा शुल्क संघ (एसएसीयू) के साथ अधिमान्य व्यापार समझौते के लिए बातचीत आरंभ की है। इसके साथ ही फोकस एफओसीयूएस-एलएसी और एफओसीयूएस-सरकार का अफ्रीका कार्यक्रम भारतीय निर्यातक कंपनियों को इन क्षेत्रों के नए बाजारों में फैलाव के लिए मदद और प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications