अलकायदा का आतंकी यमन में गिरफ्तार

मास्को, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अरब प्रायद्वीप के एक वरिष्ठ अलकायदा नेता को सुरक्षा बलों ने यमन में गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी समाचार पत्र यमन आब्जर्वर में मंगलवार को प्रकाशित हुई है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अलकायदा में दूसरे नंबर का ओहदा रखने वाले सईद अली अल-शिहरी को सोमवार को दक्षिणी यमन के शबवा और लमनकिब प्रांतों के बीच की सीमा पर पकड़ लिया गया। कहा गया है कि शिहरी ने जब सेना की एक जांच चौकी के पास से तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की तो उसकी कार पलट गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यमन के आंतरिक मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के हवाले से कहा है कि कम से कम एक अन्य आतंकी को भी पकड़ा गया है। "दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सुरक्षा बलों की सख्त निगरानी में हैं।"

सईद अली अल-शिहरी ने गुआंतोनामो में स्थित अमेरिकी सेना की जेल में छह वर्ष बिताए थे, लेकिन एक पुनर्वास कार्यक्रम के तहत बाद में उसे सऊदी अरब भेज दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+