रेलगाड़ी के शौचालय में मिली युवक की लाश
गोंडा के राजकीय रेलवे (जीआरपी) के चौकी प्रभारी जे.के.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मुंबई से गोरखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस रेलगाड़ी के जनरल डिब्बे के शौचालय का दरवाजा तोड़कर देखने के बाद उसमें फंदे से लटकती हुई युवक की लाश पाई गई।
सिंह ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 25 साल है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में प्रथम दृष्टया में यह खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक डिब्बे में सफर कर रहे लोगों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे मृतक शौचालय गया था, तब से दरवाजा बंद था। आज दोपहर 12 बजे उन लोगों ने रेल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद गोंडा में शौचालय की तलाशी ली गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications