भारत-चीन के बीच सहयोग संबंधों को मजबूत बनाने में मददगार : आनन्द शर्मा
आनन्द शर्मा चीन में शंघाई विश्व प्रदर्शनी में भाग लेने गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में भारत और चीन दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं सालगिरह मनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत शंघाई विश्व प्रदर्शनी में भागीदारी को बहुत महत्व देता है, जिसमें हम न सिर्फ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई प्रगति को दर्शाएंगे बल्कि अपनी समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाएंगे।
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बैठक में शंघाई के वायस मेयर तैंग दैंगजी, शंघाई नगरपालिका सरकार के उपमहासचिव शा हैलिन, शंघाई नगर पालिका वाणिज्य चैम्बर के अध्यक्ष और शंघाई नगरपालिका विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
यू़ झेंगशेंग ने दुनिया को वैश्विक आर्थिक मंदी से उबारने के लिए दोनों देशों की आर्थिक विकास संबंधी नीतियों की भी चर्चा की। मंत्री ने कहा कि चीन भारत के ढांचागत क्षेत्र में विकास के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक भागीदार है और इस क्षेत्र में चीन की कम्पनियों के लिए असीम संभावनाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications