असम में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 विद्रोही मारे गए, 4 गिरफ्तार
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से 220 किलोमीटर पश्चिम में कोकराझार जिले के भांशिझरा गांव में असम पुलिस के कमांडो और सेना की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "विशेष सूचनाओं के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव पर छापा मारा। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।"
इस मुठभेड़ में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड(एनडीएफबी) के दो संदिग्ध सदस्य मारे गए।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से एनडीएफबी की तीन महिला सदस्यों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए।
इडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications