राष्ट्रपति करेंगी चुनाव आयोग की हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चुनाव आयोग 25 जनवरी, 2010 को 60 वर्ष का हो जाएगा। आयोग इस अवसर को अपनी हीरक जयंती समारोह के रूप में मना रहा है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी।
चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गई थी। उसके एक दिन बाद यानी 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ था।
हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल करेंगी। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक भी समारोह में मंच पर उपस्थित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications