केरल को चाहिए एक स्वच्छ छवि वाला मुख्य न्यायाधीश : कृष्णा अय्यर
अय्यर (94) ने मनमोहन सिंह को भेजे एक फैक्स में लिखा है, "मैं आपसे यह सुनिश्चित कराने के लिए निवेदन करता हूं कि केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर उचित सावधानी और सतर्कता के साथ किसी स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति को नियुक्त किया जाए।"
अय्यर ने लिखा है, "कृपया मेरी भावना को समझें, मैं किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं। मुख्य न्यायाधीश के पद पर किसी उदात्त आत्मा वाले व्यक्ति को होना चाहिए, न कि किसी संदिग्ध व्यक्ति को।"
ज्ञात हो कि अय्यर वर्ष 1957 में ई.एम.एस.नम्बूदिरिपाद के नेतृत्व में केरल में दुनिया की पहली निर्वाचित कम्युनिस्ट सरकार में कानून व सिंचाई मंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications