तीन आईएएस अधिकारियों पर 150 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पूर्व मुख्य सचिव आर.पी.बागई, पूर्व विपणन संघ (व्यापार)अध्यक्ष टी.एस. चटवाल और सुब्रत साहू पर सोमवार को मामला दर्ज किया गया है। साहू वर्तमान में पर्यटन विभाग में सचिव पद पर नियुक्त हैं।

तीनों आईएएस अधिकारियों पर 2002-03 और 2003-04 के दौरान कथित तौर पर फसलों के लिए बैग खरीद में 150 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया है।

ईओडब्ल्यू पुलिस अधीक्षक डी.डी .चतुर्वेदी ने कहा,"भ्रष्टाचार व घोटाले के पर्याप्त सबूत मिलने और प्रारंभिक जांच के बाद सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+