ज्योति बसु की अंतिम यात्रा सम्पन्न हुई
ज्योति बसु ने अपनी अंतिम यात्रा एक निजी एएमआरआई अस्पताल से शुरू की। निमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें इस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें शासकीय एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां उनके शव का चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
उनकी आंखों का दान पहले ही हो चुका है।
बसु के शव को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वीआईपी द्वार से अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका शव शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) विभाग को सौंप दिया गया।
इस मार्क्सवादी नेता का कोई स्मारक नहीं बनेगा और न ही उनके अंतिम विश्राम स्थल पर पुण्यतिथि समारोहों का आयोजन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications