झारखण्ड सरकार को नक्सली चुनौती से निपटना होगा : चिदंबरम (लीड-1)
नक्सलियों द्वारा पिछले सप्ताह शुक्रवार को गुमला जिले के गुरदारी इलाके में स्थित बाक्साइट खदानों में किए गए विस्फोट में राज्य के सात पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी।
चिदंबरम ने एक बयान में कहा, "नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर इस वर्ष अपनी पहली बड़ी हिंसक कार्रवाई को अंजाम देकर झारखण्ड की नई सरकार को एक जोरदार और स्पष्ट संकेत दिया है। इस घटना में सात सुरक्षाकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के पास से नौ हथियारों को भी लूट लिया।"
बयान में कहा गया है, "इस नासमझ हिंसक कार्रवाई के लिए कोई कारण नहीं था। बिलासपुर पुलिस गश्त से संबंधित एक दल खदान के इलाके से नियमित गश्त से लौट रहा था। यह गश्ती दल न तो किसी तलाशी अभियान पर था और न तो उसने किसी पर गोलीबारी ही की थी। फिर भी यह दल हमले का शिकार बन गया और आठ लोगों की कीमती जान चली गई।"
चिदंबरम ने कहा है कि जिस इलाके में यह घटना घटी है, वह बाक्साइट के अवैध खनन के लिए बदनाम है।
गृह मंत्री ने कहा, "नक्सली अवैध खदान मालिकों से चौथ वसूलते हैं। नक्सलियों ने यह हमला सिर्फ पुलिस को डराने के लिए किया है ताकि वे इस इलाके से दूर रहे, क्योंकि यह इलाका उनका है और वे यहां से अवैध वसूली करते हैं।"
चिदंबरम ने कहा है, "मैं पूरी उम्मीद करता हूं कि झारखण्ड की नई सरकार तत्काल निर्णय लेगी और राज्य पुलिस व प्रशासन को स्पष्ट निर्देश देगी कि वह नक्सलवाद की चुनौती को दृढ़ता के साथ स्वीकार करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications