ब्रिटेन में सबसे बड़ी मस्जिद के निर्माण की योजना रद्द
समाचार एजेंसी डीपीए ने पूर्वी लंदन के न्यूहम कौंसिल के हवाले से बताया कि 2006 से अस्थायी रूप से मस्जिद चला रहे इस्लामिक समूह तबलिघी जमात को गुरुवार को जमीन छोड़ने को कहा गया है।
इस्लामिक समूह मस्जिद के लिए मास्टरप्लॉन की जानकारी समय सीमा के अंदर नहीं दे पाई। अब इस योजना को रद्द कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इस समूह को मस्जिद के निर्माण के लिए पूर्वी लंदन में 7.3 हेक्टर जमीन मुहैया कराई गई थी। इस जमीन पर यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद बनाने की योजना थी। मस्जिद के बन जाने पर यहां 12,000 से अधिक लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता होती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications