बीटी बैंगन मानव के लिए सुरक्षित: चव्हाण
मंगलवार को यहां सामाजिक मामलों के संपादकों के सम्मेलन में बोलते हुए चव्हाण ने कहा, "मैं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के नाते बीटी बैंगन की खेती का समर्थन करता हूं। यह सभी के लिए सुरक्षित है।"
जैव प्रौद्योगिकी सचिव एम.के.भान ने पत्रकारों से कहा, "तीस सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों ने इसे मंजूरी दे दी है। हम इसका समर्थन करते हैं।"
उन्होंने कहा,"बीटी बैंगन मानव शरीर के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है साथ ही प्रौद्योगिकी के लिए भी यह सुरक्षित है।"
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीटी बैंगन को वर्ष 2009 के अक्टूबर महीने में उत्पादन के लिए सुरक्षित मानते हुए इसके उत्पादन की अनुमति दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications