शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 155 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 9.74 अंकों की वृद्धि के साथ 17,650.82 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,664.86 के उच्चतम और 17,463.78 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.65 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5,274.20 पर खुला। निफ्टी ने 5287.80 के उच्चतम और 5218.65 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 44.84 अंक गिरकर 7045.91 पर और स्मॉलकैप 50.69 अंक गिरकर 8976.09 पर बंद हुआ।
बीएसई में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.74 फीसदी की तेजी आई जबकि रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.75 फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1112 कंपनियों के शेयरों में तेजी, 1828 कंपनियों के शेयरों में गिरावट व 54 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications