जयपुर साहित्य महोत्सव के लिए मुसीबत बना कोहरा और वीजा
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जयपुर में आयोजित होने वाले साहित्य समारोह 'डीएससी जयपुर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव' के आयोजकों के सामने कोहरा और वीजा जारी करने में आ रही अड़चनों के चलते समस्या खड़ी हो गई है।
मेजबान और महोत्सव के आयोजक संजय रॉय ने आईएएनएस को बताया, "कोहरा के कारण यूरोप के उड़ानों में बदलाव किए गए हैं, जिससे उत्सव में हिस्सा लेने वाले मेहमानों के आने में देरी हो रही है या उन्हें अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़ रहे हैं। इसी में वीजा को लेकर आ रही अड़चनों ने खेल और बिगाड़ दिया है। इससे लोगों को आने में और देरी हो रही है।"
एक उदाहरण का जिक्र करते हुए रॉय ने बताया," पाकिस्तान के एक लेखक जिनकी उड़ान सोमवार को छूट गई थी, जिसकी वजह से वह लाहौर से बाघा सीमा तक सड़क यातायात से आए। उसके बाद वहां से अमृतसर आए जहां से वह विमान से दिल्ली आएंगे। हालांकि पाकिस्तान के सभी लेखकों को वीजा मिल गया है।"
दिल्ली में रहने वाले लेखक विलियम डालरिम्पल ने कहा, "डेविड प्रकरण की वजह से विदेशी लेखकों को वीजा हासिल करने में दिक्कत आ रही है।"
उन्होंने बताया कि अगर वीजा की प्रक्रिया वक्त पर पूरा नहीं हो पाया तो बहुत से लेखक महोत्सव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
रॉय ने बताया कि दिल्ली से जयपुर जाने में सामान्य तौर पर चार घंटे लगते हैं लेकिन कोहरे के कारण सात घंटे लग रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली से लेखकों को जयपुर ले जाने में आयोजकों के सामने समस्या खड़ी हो रही है।
बहरहाल, इस साल महोत्सव में शामिल होने वाले लेखकों, विदेशी प्रतिनिधियों और आयोजकों के सामने मुसीबतें खड़ी हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications