महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुलायम गिरफ्तार (लीड-1)

मुलायम दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मायावती सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, बरेली व अन्य जिलों में भी आंदोलन कर रहे सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों समर्थकों सहित मुलायम को पुलिस लाइन भेजा गया। मौके पर पुलिस के सभी आला अधिकारी मौजूद थे।

मुलायम का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि मायावती सरकार पूरी तरह से हिल गई है और प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। मुलायम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सपा के प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की गई।

इससे पहले जैसे ही सुबह सपा कार्यकर्ता लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में इकट्ठा होना शुरू हुए, पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इससे सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस से उनकी झ्झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और जवाब में आक्रोशित सपाइयों ने पुलिस पर पथराव किया। लाठीचार्ज में करीब 25 कार्यकर्ता घायल हुए।

सपा के आंदोलन को देखते हुए पूरे लखनऊ में पुलिस और सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। सपा मुख्यालय और मुलायम सिंह के आवास को मानो छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आईएएनएस से कहा कि हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने पार्टी प्रमुख मुलायम सिह यादव को सुबह आवास से निकलने नहीं दिया गया। जैसे-तैसे वह आवास से निकलकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने जा रहे थे कि उन्हें हजरतगंज चौराहे पर रोका गया, जिसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गए। पार्टी मुख्यालय आ रहे कई नेताओं को रास्ते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

लखनऊ के उप पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया कि किसी भी हालत में शांतिभंग नहीं होने दी जाएगी और जो भी अशांति फैलाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

सपा के सभी बड़े नेता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे। कानपुर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, बरेली में नेपा प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव और इलाहाबाद में वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। इन इलाकों में भी सपाईयों और पुलिस के बीच हिंसड़ झ्झड़प की खबरें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+