रूसी पर्यटक पर हमला करने वाला युवक हिरासत में
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेलिकॉम इंजीनियर लिसिना नदेद्जा ने सोमवार को युवक के खिलाफ लूटपाट और हमला करने की शिकायत दर्ज कराई, उसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया।
सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बी.पी.पति ने आईएएनएस को बताया, "हमने 25 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।"
नदेद्जा के मुताबिक जब वह साइकिल से जा रही थी उसी वक्त युवक ने चाकू से हमला कर उसका बैग छीनने की कोशिश की।
उसने बताया, "जब मैं साइकिल से जा रही थी तभी युवक ने मुझ पर हमला किया। उसने बैग छीनने की कोशिश की। वह मुझे घायल कर मेरा पैसा और मोबाइल लेकर भाग गया।"
नदेद्जा कुछ दिनों से पुरी में रह रही है। उसके बाएं हाथ में चोट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications