उड़ीसा में शीतलहर का प्रकोप जारी
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य का सबसे ठंडा स्थान कंधमाल जिले का फुलबानी शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।"
सोमवार को फुलबानी शहर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकारी के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन इसी प्रकार शीतलहर जारी रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications