एएमयू के छात्रों से मिलेंगे शाहरुख खान

एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि कुछ समय पहले शाहरुख खान ने विश्वविद्यालय के छात्रों से मिलकर बातचीत करने की इच्छा जताई थी। इस संबंध में उन्होंने कुलपति पी.के.अब्दुल अजीज से संपर्क भी किया था।

एएमयू के अधिकारियों के मुताबिक शाहरुख के साथ मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी भी होंगी। इस दौरान ये शख्सियतें विद्याíथयों के अलावा विश्वविद्यालय के प्रशासिनक अधिकारियों से भी बातचीत करेंगी।

अबरार ने कहा कि शाहरुख, जावेद और शबाना को आमंत्रित करने का फैसला उनके द्वारा किए गए अनुरोध के बाद किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन हस्तियों ने विश्वविद्यालय के छात्रों से मिलकर उनके साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी। लेकिन अबरार ने यह नहीं बताया कि ये लोग क्या किसी खास विषय पर विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+