नक्सली खतरे से निपटे झारखण्ड सरकार : चिदंबरम
इस हमले की निंदा करते हुए चिदंबरम ने कहा कि मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को राज्य पुलिस व प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश देना होगा कि वे नक्सलियों की चुनौती को स्वीकार करें।
चिदंबरम ने एक बयान में कहा, "झारखण्ड की नई सरकार को अपने एक जोरदार और स्पष्ट संकेत में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर इस वर्ष अपनी पहली बड़ी हिंसक कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस घटना में सात सुरक्षाकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के पास से नौ हथियारों को भी लूट लिया।"
बयान में कहा गया है, "इस नासमझ हिंसक कार्रवाई के लिए कोई कारण नहीं था। बिलासपुर पुलिस गश्त से संबंधित एक दल खदान के इलाके से नियमित गश्त से लौट रहा था। यह गश्ती दल न तो किसी तलाशी अभियान पर था और न तो उसने किसी पर गोलीबारी ही की थी। फिर भी यह दल हमले का शिकार बन गया और आठ लोगों की कीमती जान चली गई।"
चिदंबरम ने कहा है कि जिस इलाके में यह घटना घटी है, वह बाक्साइट के अवैध खनन के लिए बदनाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications