कोहरे के कारण दिल्ली में रेल सेवा बाधित (लीड-1)

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता का कहना है कि मंगलवार को कोहरे और खराब दृश्यता की वजह से आठ रेलगाड़ियों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, 38 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं जबकि 34 को रद्द करना पड़ा है।

प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "जिन रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है उनमें पूर्वोत्तर एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस शामिल हैं। झेलम एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस सहित 38 रेलगाड़ियां तीन घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं और ताज एक्सप्रेस सहित 34 रेलगाडियां रद्द की गई हैं।"

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "मंगलवार की सुबह कोहरा था। इस वजह से सुबह नौ बजे दृश्यता 500 मीटर थी। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से कुछ अधिक था।"

उन्होंने बताया कि अब हवाएं चलने के कारण कोहरा छंट गया है और दिन के समय आकाश साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन अपेक्षाकृत गर्म रहने का अनुमान है और दोपहर का तापमान 18.9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई सेवा भी प्रभावित हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+