सभी डीम्ड विश्वविद्यालय समाप्त किए जाएंगे : सिब्बल (लीड-1)

इससे एक दिन पहले सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में देश के 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का हलफनामा पेश किया था।

सामाजिक क्षेत्र के मुद्दों पर 10वें संपादक सम्मेलन के अवसर पर उन्होंने कहा, "यह एक नीतिगत फैसला है कि सभी डीम्ड विश्वविद्यालयों को समाप्त किया जाएगा।"

सोमवार को सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एक हलफनामा पेश कर कहा कि 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों की मान्यता समाप्त की जानी चाहिए।

सिब्बल ने कहा कि भविष्य में सभी डीम्ड विश्वविद्यालयों को समाप्त कर दिया जाएगा और यह एक नीतिगत फैसला है। इसलिए आवश्यक कानून बनाया जा रहा है।

देश में इस समय 100 डीम्ड विश्वविद्यालय हैं जो एक स्वतंत्र विश्वविद्यालय के तौर पर काम करते हैं लेकिन किसी अन्य संस्थान को संबद्धता नहीं दे सकते।

सिब्बल ने कहा, "डीम्ड विश्वविद्यालयों के छात्रों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेग। तकनीकी रूप से हमने किसी भी डीम्ड विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त नहीं की। डीम्ड विश्वविद्यालयों पर एक समिति की रिपोर्ट और एक शपथ-पत्र के साथ हम सर्वोच्च न्याायालय में गए।"

उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और सरकारी संस्थान किसी भी छात्र के लिए समस्या नहीं खड़ी करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+