बिहार में अलकायदा का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने मंगलवार को बताया कि गुलाम रसूल उर्फ मिर्जा खान को मंगलवार को पूर्णिया से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल होकर बांग्लादेश जाने की तैयारी कर रहा था।
उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल हैदराबाद का रहने वाला है। दत्त के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पिछले महीने तीन आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते बिहार आने की सूचना पुलिस को मिली थी, उसके बाद से राज्य में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications