सड़क हादसे मे दो विदेशी महिला पर्यटकों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पर्यटक टवेरा कार से खजुराहो से सतना जा रहे थे तभी पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई।
देवेंद्रनगर थाने के प्रभारी इस्माइल खान बताया कि इस हादसे में दक्षिण कोरिया निवासी दो महिला पर्यटकों कॉगो (26 वर्ष) और चांग (45 वर्ष) की इस हादसे में मौत हो गई जबकि चालक सहित पांच लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए पन्ना जिला चिकित्सालय लाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications