कुंभ पर्व: नहीं बदला स्वाद
हरिद्वार, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कुंभ मेले के दौरान गंगा नदी के किनारे इकट्ठे होने वाले श्रद्धालुओं का स्वाद शताब्दियों बाद भी नहीं बदला है। आज भी लोगों को खाने में पूरी, आलू की सूखी सब्जी और सूजी का हलवा ही पसंद है। भोजन के साथ मीठे में पेड़ा, बर्फी, लड्ड या मिट्टी के कुल्हड़ में दूध मिलता है।
हरिद्वार के बारा बाजार की मिठाई की दुकान 'प्राचीन मथुरावाला' के सनी अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया, "कुछ लोग स्नान से पहले भोजन करते हैं और कुछ बाद में। पिछले 70 वर्षो से हम श्रद्धालुओं के लिए मिठाई बना रहे हैं। श्रद्धालु पूरी और हलवा खाने के बाद अपने घर पेड़े का एक डिब्बा ले जाते हैं।"
पूरियों के लिए प्रसिद्ध हरिहर रामजी पूरीवाला दुकान 1915 से यहां पर है। यहां की शुद्ध देसी घी की पूरियां यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत पसंद हैं।
मेले में पाक विभाग प्रमुख कुलदीप पाल कहते हैं, "95 वर्ष बाद भी श्रद्धालु वही भोजन पसंद करते हैं। वे 50 रुपये में पूरी, सब्जी और हलवा की एक थाली लेते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications