सीएनएन के चिकित्सा संवाददाता ने हैती में आपात ऑपरेशन किया

सीएनएन ने मंगलवार को कहा कि हैती तट पर विमानवाहक पोत कार्ल विंसन पर गुप्ता ने एक 12 वर्षीय लड़की के मस्तिष्क की शल्य क्रिया की।

गुप्ता ने कहा कि राहतकर्मियों ने उनकी कवरेज देखी और उनके देश में मौजूद होने का पता लगने के बाद आपात शल्य क्रिया के लिए बुलाया।

विमानवाहक पोत से हेलीकॉप्टर उड़ा और उनको लेकर पोत पर वापस लौटा। लड़की के दिमाग में एक नुकीला टुकड़ा घुस गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुप्ता को सर्जन जनरल के पद के लिए चुना था लेकिन उन्होंने पारिवारिक और करियर संबंधी समस्याओं के कारण अपना नाम वापस ले लिया था।

गुप्ता ने वर्ष 2003 में एक अमेरिकी पोत डेविल डॉक्स पर सवार होकर इराक और कुवैत से रिपोर्टिग की थी। उन्होंने बगदाद की यात्रा की और युद्ध के दौरान पहली बार रेगिस्तान में ऑपरेशन कक्ष से हुए पहली शल्य क्रिया का सीधा प्रसारण किया। उन्होंने जीवन बचाने वाले पांच ऑपरेशन खुद भी किए।

गुप्ता को वर्ष 2003 में पीपुल मैगजीन ने 'सबसे सेक्सी पुरुष' बताया और यूएसए टुडे ने उनको 'पॉप संस्कृति का प्रतीक' कहा था।

गुप्ता ने मिशिगन मेडिकल स्कूल से मेडिसिन में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+